फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   17 drugs investigation

जांच में 17 दवाएं नकली निकलीं

Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
17 drugs investigation
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही जिले में नकली दवाओं का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। 2019-20 में विभिन्न निरीक्षणों के दौरान उठाए गए 148 सैंपलों में से जांच में 17 दवाएं नकली मिली हैं। जबकि 13 दवाएं बिना मानक के बेची जा रहीं थीं। विभाग ने दो दवा कारोबारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद भी दायर कराया है। आधा दर्जन फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में दवा कारोबार में बड़े पैमाने पर खेल किया जा रहा है। फर्जी नाम और लाइसेंस नंबर वाली कंपनियों की बनी दवाएं बाजार में धड़ल्ले से चल रहीं हैं। गुजरे वित्तीय वर्ष 2019-20 और 18-19 के दौरान दवा कारोबार में घपलेबाजी के कई मामले सामने आए। विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में भदोही और जौनपुर जिले नकली दवाओं की बिक्री के खुलासे में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक एके बंसल के मुताबिक जिले में बिना मानक के दवाएं भी जमकर बेची जा रहीं हैं। कहा जिलाधिकारी के निर्देश पर वह स्वयं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के एक सप्ताह के दौरे पर गए थे। वहां पता चला कि दवा की तीन निर्माण इकाइयां अस्तित्व में हैं ही नहीं, लेकिन उनकी फर्मों के फर्जी नाम और लाइसेंस संख्या लिखकर औषधियां तैयार की गईं हैं। वर्ष 2019-20 में अब तक 148 नमूने लिए गए, जिनमें 17 दवाएं नकली पाई गईं। 13 दवाएं मानक के अनुसार नहीं थीं। किसी में 30 तो किसी में 40 फीसदी ही दवाएं थीं। 2018-19 में 83 नमूने लिए गए, जिनमें से चार नकली और दो मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इस वर्ष अभी लगभग 20 नकली दवाओं की रिपोर्ट आनी बाकी है। नकली दवाओं के मामले में अभोली और गोपीगंज की एक-एक दवा फर्मों के संचालकों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया जा चुका है। बंसल ने बताया कि एक दवा निर्माता फर्म रेमेक हेल्थ केयर का पता बंगलूरू दिया गया है, जो बंगलूरू में है ही नहीं। इसके भदोही में पांच नमूने पूर्णतया नकली पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed