फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   16th death anniversary of Ustad Bismillah Khan Shehnai resonated at Bharat Ratnas grave

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 16वीं पुण्यतिथि: भारतरत्न की कब्र पर गूंजी शहनाई, पीएम मोदी से की गई ये दरख्वास्त

Sun, 21 Aug 2022 02:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 21 Aug 2022 02:51 PM IST
सार

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 16वीं पुण्यतिथि पर उनकी कब्र पर खिराज ए अकीदत पेश की गई। शकील अहमद जादूगर ने कहा कि इसी मुहर्रम के महीने में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां यहां शहनाई भी बजाया करते थे। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से भी अपील की। 

विज्ञापन
16th death anniversary of Ustad Bismillah Khan Shehnai resonated at Bharat Ratnas grave
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 16वीं पुण्यतिथि दरगाहे फातमान में मनाई गई। घरवालों के साथ ही उस्ताद के चाहने वालों ने भी उनकी कब्र पर खिराज ए अकीदत पेश की। रविवार की सुबह से ही उनकी कब्र पर आने वालों का तांता लगा रहा। गुलपोशी के साथ ही शहनाई की धुन भी कब्र पर गूंजी। चाहने वालों ने फूल चढ़ाकर उस्ताद को नमन किया।
विज्ञापन


गुलपोशी के बाद उस्ताद की कब्र पर सामूहिक दुआख्वानी की गई। मुल्क के अमनो-अमान के की दुआएं मांगी गईं। मकबरे पर फूल और माला अर्पित की। शकील अहमद जादूगर ने कहा कि इसी मुहर्रम के महीने में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां यहां शहनाई भी बजाया करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि बिस्मिल्लाह खां के मकान को भव्य संग्रहालय में बदला जाए और पीएम मोदी जो बनारस के सांसद भी है उनके द्वारा खुद उस्ताद के परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए। इस अवसर पर सैयद फ रमान हैदर, फिरोज हुसैन, आफाक हैदर, फतेह अली खां, हादी हसन, मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed