{"_id":"6898fafe85a9c6b9ed0b4185","slug":"167-patients-of-fever-were-examined-none-had-symptoms-of-dengue-varanasi-news-c-20-noi1138-1084257-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बुखार के 167 मरीजों की हुई जांच, किसी में डेंगू के लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बुखार के 167 मरीजों की हुई जांच, किसी में डेंगू के लक्षण नहीं
विज्ञापन
वाराणसी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग राहत शिविर में नोडल अफसर तैनात कर दिए हैं। यह बुखार के मरीजों की जांच कर रहे हैं। बुखार के मरीजों में डेंगू की जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही घर-घर क्लोरीन की गोलियां भी पहुंचाई जा रही हैं।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को दस कैंप लगाए गए। आशा द्वारा दस्तक अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की सूची तैयार की गई। रविवार को 167 बुखार के मरीजों की कैंप में मलेरिया और डेंगू की जांच हुई। इसमें किसी में भी डेंगू के लक्षण नहीं मिले। सभी को दवा दी गई। इसके अलावा अब तक 1017 बुखार के व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। आशा कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर भ्रमण कर 10436 क्लोरीन की गोली का वितरण किया जा चुका है।
अबतक कुल 48808 क्लोरीन गोली वितरित की जा चुकी हैं। चार बाढ़ चौकी पर आठ टीमें लगाई गई हैं। यहां 157 दस्त के मरीजों, 262 चर्म रोग के मरीजों को मिलाकर 2234 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। बाढ़ चौकियों पर 1700 ओआरएस के पैकेट का वितरित किया जा चुका है। शहरी क्षेत्रों में हॉट स्पॉट एरिया में घर घर जाकर मच्छरों के लार्वा की ब्रीडिंग जांचने और नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। ब्रीडिंग चेकर्स की ओर से 956 घरों की जांच में चार घरों में लार्वा पाया गया।