फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
पिंडरा। छठवें चरण के मतदान के दौरान मछली शहर लोकसभा की पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के असवालपुर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। रोड नहीं तो वोट नहीं की बात कहते हुए वह सुबह से ही अड़ गए। सूचना पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और 20 दिनों के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए और 10.30 बजे मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग एक साल से 18 वर्ष पहले बनी दो किमी सड़क के मात्र 15 मीटर हिस्से को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए तहसील दिवस, जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मतदान के बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम पिंडरा डॉ. संजीव कुमार, सीओ पिंडरा अनिल कुमार, नायब तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, इंस्पेक्टर फूलपुर ग्रामीणों को समझाने पहुंचे। लेकिन एक घंटे चली बातचीत के बाद भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल रघुनाथपुर को प्रशासन ने पिंक बूथ के रूप में बनाया था, लेकिन ड्यूटी लगाने में हुई गड़बड़ी के कारण पिंक बूथ के रूप में स्थापित बूथ 212 की जगह बूथ नंबर 211 पर महिला मतदान कर्मियों को तैनात कर दिया गया। जबकि महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती पिंक बूथ 212 पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed