{"_id":"5cd72eb2bdec220783607ff9","slug":"161557606066-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच मतदान को केंद्रों पर पहुंची टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच मतदान को केंद्रों पर पहुंची टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छठवें चरण के मतदान के लिए शनिवार को अव्यवस्थाओं के बीच पहड़िया मंडी से पिंडरा विधानसभा की पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। देर शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। पिंडरा विधानसभा के तीन लाख 47 हजार मतदाता मछली शहर लोकसभा के प्रत्याशियों के भाग्य फैसला करेंगे। सुबह सात बजे 379 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इससे पहले पहड़िया मंडी से बसों में बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से मतदान ड्यूटी में लगे कर्मियों को काफी दिक्कत हुई। कम बसों के अधिग्रहण के चलते कर्मचारियों को खड़े होकर जाना पड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, सीडीओ गौरांग राठी और एडीएम सिटी विनय कुमार ने पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। इसके लिए ड्यूटी आर्डर के लिए 28 और स्टेशनरी के लिए दो टेबल लगाए गए थे। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित भी रहे। तमाम लोग ड्यूटी आदेश लेकर परेशान रहे और पोलिंग पार्टी को खोजते रहे। कुछ निर्वाचन कार्य में जुटे कर्मचारियों के समय से न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट का सहारा लिया जा सकता है। इसमें सर्च के आप्शन पर जाकर अपना पूरा नाम यहां लिखें। पिता/पति का नाम, लिंग का चुनाव, उम्र या जन्म तिथि की जानकारी दें। राज्य, जिले, विधानसभा की जानकारी के बाद आपकी मतदाता सूची प्रिंट हो जाएगी। यदि आपको अपना विवरण डालने के बाद आपकी मतदाता सूचना नहीं दिखती तो आप निर्वाचन आयोग के टोलफ्री नंबर 1800111950 या 1950 पर बात कर सकते हैं।