{"_id":"5c8fff7ebdec22141a4a13c0","slug":"161552940926-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर से दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर से दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार को आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इसमें प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े चित्र बनाकर उनका दर्द उकेरा। साथ ही अलग-अलग श्लोगन और चित्रों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया।
यौन उत्पीड़न एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा निवारण समिति की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। संयोजिका डॉ. ऋ चारानी यादव ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न अपराध है। छात्र-छात्राओं को इसका विरोध करने के साथ ही कानून के बारे में भी विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. पारूल जैन, डॉ. तरू सिंह के साथ ही प्रतिभागियों में निधि अग्रहरी, हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।
डीएवी पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह में स्वयंसेवकों से मतदान में दिव्यांगों का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान चुनाव आयोग से जुड़े नोडल अधिकारी केके श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को मतदान की प्रक्रिया, उसके महत्व के साथ साथ ईवीएम और वीवीपैट मशीन के प्रयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मीनू लाकड़ा, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. शोभनाथ पाठक, डॉ. नेहा चौधरी आदि मौजूद रहे।