{"_id":"5c8abd2ebdec221431496348","slug":"161552596270-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार ले जाई जा रही 857 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार ले जाई जा रही 857 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रामनगर। लंका और रामनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 857 पेटी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 72 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त काशीपुरम कॉलोनी के बबलू यादव और हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सदर थाना के हंस कॉलोनी के कुलदीप कुमार शाक्य व संदीप कुमार नाई के तौर पर हुई है। पुलिस ने शराब के साथ ही एक ट्रक, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद कर तीनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया।
सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि बबलू यादव के सीरगोवर्धनपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में भारी मात्रा में शराब रखी है और उसे बिहार ले जाया जाना है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर लंका ने एसआई अमरेंद्र पांडेय, मुकेश चौहान आदि की टीम के साथ घेरेबंदी कर छापेमारी की। 542 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार बबलू यादव ने बताया कि बरामद शराब हरियाणा से लाई गई थी और उसे बक्सर ले जाया जाना था। वहीं, सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि इंस्पेक्टर रामनगर अनूप शुक्ला अपनी टीम के साथ नेशनल हाइवे दो पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक से 315 पेटी शराब के साथ कुलदीप और संदीप को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने बताया कि वो हरियाणा से शराब की खेप बिहार ले जा रहे थे।