फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन एकजुट, मेयर ने फैसला टाला

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन एकजुट, मेयर ने फैसला टाला

Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन एकजुट, मेयर ने फैसला टाला
वाराणसी। नगर निगम सदन में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने सीवर, सफाई और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा जोर शोर से उठाया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। पार्षदों ने एकजुट होकर जांच समिति बनाने की मांग की मगर पीठासीन अधिकारी मेयर मृदुला जायसवाल इसे टाल गईं। मेयर के इस निर्णय से पक्ष और विपक्ष दोनों पार्षदों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पिछली बैठक में जोनल अधिकारी पर खारिज-दाखिल में पैसे लेने के आरोप लगे थे। तब यह तय हुआ था कि अगली बैठक में जांच समिति गठित की जाएगी। शुक्रवार को दिन 2:12 बजे सदन की बैठक वंदेमातरम के साथ शुरू हुई। शिवाला से भाजपा पार्षद राजेश यादव चल्लू ने भवन असेसमेंट तथा दाखिल खारिज के मामलों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पक्ष के साथ ही विपक्ष के भी सभी पार्षदों ने इसका समर्थन किया। पांच सदस्यीय कमेटी के लिए नाम भी चुन लिए गए। लेकिन मेयर ने सदन को अनिश्चितकालीन स्थगित कर दिया। इस मुद्दे पर पार्षदों में एक स्वर से विरोध जताया।
विज्ञापन

पेयजल और सफाई व्यवस्था चौपट
पार्षदों ने सीवर व सफाई के साथ ही सफाईकर्मियों व संस्थाओं के कामकाज को भी कठघरे में खड़ा किया। कहा कि जलकल, जल निगम की व्यवस्था इतनी चौपट है। इस पर मेयर ने जलकल, जलनिगम और नगर निगम के अधिकारियों को काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देकर ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया। काम कराए बगैर कुछ जगहों पर शिलापट्ट व बोर्ड लगाने की पार्षदों ने शिकायत की तो मेयर ने नगर आयुक्त से कहा कि ऐसे ठेकेदारों का भुगतान तत्काल रोक दिया जाए और भविष्य में नियमानुसार ही शिलापट्ट व बोर्ड लगाए जाएंगे। पार्षदों के कहने पर मेयर ने जहां-जहां सरस्वती पूजा के लिए पंडाल बनता है उन गलियों को चमकाते हुए बेहतर साफ-सफाई का निर्देश नगर आयुक्त को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़किया घाट पर खड़ी रहती है स्कीमर, जांच के आदेश
पार्षद कुंवर कृष्णकांत सिंह ने कहा कि मिशन क्लीन गंगा के तहत सफाई करने वाली मशीन अधिकांश समय खिड़किया घाट पर खड़ी रहती है। यह मशीन रोज नहीं चलती है। मेयर ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही।

नाविकों को लाइसेंस का नवीनीकरण
नाविकों को लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। काफी लम्बे समय से यह प्रक्रिया बंद पड़ी थी। सदन में इसे शीघ्र चालू कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed