फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सभी परियोजनाओं को फरवरी तक करें पूरा

सभी परियोजनाओं को फरवरी तक करें पूरा

Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सभी परियोजनाओं को फरवरी तक करें पूरा
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरवरी तक सभी परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही वाराणसी में चल रही विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की भी समीक्षा कर ली जाए। अगर कोई परियोजना समय से पूरी नहीं दिख रही है तो उसे तेजी लाकर पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को देखने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार को ऐढ़े पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों शहर की व्यवस्थाओं के लेकर जवाब भी तलब किए। यातायात व्यवस्था और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने शहर को आकर्षक तरीके से सजाए जाने के साथ-साथ सड़कों एवं नालियों को दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी योजना बनाई जाए कि प्रवासी मेहमानों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी नहीं हो। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के विधि न्याय युवा कल्याण खेल एवं सूचना राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed