फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी की परियोजनाओं से दिखा विकास का आईना

काशी की परियोजनाओं से दिखा विकास का आईना

Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
काशी की परियोजनाओं से दिखा विकास का आईना
वाराणसी। दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सड़क, जल, रेल और हवाई सेवाओं के जरिए आधुनिक काशी की तस्वीर ट्रांसपोर्टेशन हब के रुप में सामने आई है। पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) से जहां हजारों परिवार की रसोई सुरक्षित हुई तो आईपीडीएस ने पुरानी काशी को बिजली के तारों के जंजाल से मुक्त कराया। बदलते बनारस को देखने और जानने के लिए देश ही नहीं दुनिया भर से पर्यटक पहुंचे तो बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या में भी इजाफा हुआ। काशी दर्शन के लिए गंगा में क्रूज संचालन और हेलीकाप्टर को भी मंजूरी ने विकास की नई उम्मीद जगाई है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सुविधा का रास्ता बन रहा है तो फसाड व फोकस लाइट ने शहर को नया लुक दिया है। कुल मिलाकर वर्ष 2018 में वाराणसी की कई उम्मीदें धरातल पर उतरी और कई ख्वाबों को पंख भी लगे हैं।
विज्ञापन

यातायात को मिली है रफ्तार
वर्षो पुरानी एक हजार करोड़ की बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड परियोजना ने सुस्त पड़ी यातायात व्यवस्था को रफ्तार दी है। ढाई साल में बनी दोनों सड़कें लोगों की सुविधा का माध्यम बनी है। 148 करोड़ रुपये की सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम की शुरुआत से शहर की यातायात व्यवस्था सुधर रही है तो मंडुवाडीह फ्लाईओवर ने जाम से निपटने का रास्ता दिखाया। देश की किसी भी नदी में पहली पर शुरू हुई जल परिवहन की भी साक्षी काशी बनी और व्यापार के लिए विशेष माने जाने वाले फ्रेट विलेज की उम्मीद फिर से जगी। कैबिनेट ने गंगा में क्रूज संचालन और हेलीकाप्टर से काशी दर्शन को मंजूरी देकर काशी के पर्यटन को ऊंचाई देने की कोशिश की है।
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण रोकने को भी पहल
नमामि गंगे परियोजना के तहत 186 करोड़ की लागत से तैयार दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शुरु होने से गंगा में प्रदूषण रोेकने की पहल हुई। इसके अलावा ट्रांस वरूणा में पंपिंग स्टेशन, सीवर कनेक्शन से गंगा प्रदूषण में कमी आई है। शहर के पार्को और चौराहों का सौंदर्यीकरण, प्रमुख भवनों में लाइटिंग से भी काशी की खूबसूरती में चार चांद लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का व्यापार से जुड़ाव
राजातालाब में शुरू हुए पेरीशेबल कार्गो ने किसानों को व्यापार से सीधा जोड़ा है तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लोकार्पित होने वाले चावल अनुसंधान संस्थान से उन्नति कृषि के लिए नई पहल होगी। चावल की नई प्रजातियों के साथ ही दुनिया भर के लिए यह संस्थान नए शोध प्रस्तुत करेगा।
फाइलों ने नहीं निकली कई परियोजनाएं
शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट नगर का मामला अब भी अधर में है। शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए मेट्रो परियोजना भी कागजों तक सीमित है। वरुणा कॉरिडोर का काम भी अब तक पूरा नहीं हो पाया।

शहर के विकास परियोजनाओं को पूरा कराना हमारी प्राथमिकता है। जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है उसकी समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है और रुकी परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed