{"_id":"5c1410c3bdec2258c049e5ef","slug":"161544818883-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ बनकर वाहन चालकों को लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ बनकर वाहन चालकों को लूटने वाले गिरफ्तार
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आरटीओ बन कर हाईवे पर वाहन चालकों को लूटने के आरोपी 12 हजार के दो इनामी बदमाशों को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की शिनाख्त घमहापुर के विनय कुमार सिंह उर्फ रोहित और सगुनहां गांव के बृजलाल यादव के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप पांच दिसंबर को फर्जी आरटीओ बनकर बदमाशों ने वाहन चालक से चार हजार रुपये लूटे थे। थानाध्यक्ष फूलपुर श्यामबाबू ने तफ्तीश शुरू की तो विनय और बृजलाल का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को शुक्रवार को सगुनहां तिराहा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से सात सौ रुपये बरामद हुए हैं।