फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   न ग्रहण की छाया न भद्रा का झंझट

न ग्रहण की छाया न भद्रा का झंझट

Thu, 23 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
न ग्रहण की छाया न भद्रा का झंझट
वाराणसी। भाई-बहन का त्योहार रक्षा बंधन इस बार बेहद खास होगा। इस बार न ग्रहण की छाया है न भद्रा का झंझट है। राखी बांधने के लिए 11 घंटे का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। काशी के ज्योतिषियों के अनुसार कई वर्षों बाद ऐसा शुभ संयोग आया है।
विज्ञापन

श्री काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय का कहना है कि पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त शनिवार को दोपहर 2:25 बजे ही लग जाएगी। यह 26 अगस्त शाम 4:16 बजे तक रहेगी। भद्रा 25 अगस्त को दोपहर 2:25 से प्रारंभ और देर रात्रि 3:21 तक होगी। इसलिए 26 अगस्त को प्रात: काल से दिनभर रक्षाबंधन और ब्राह्मणी का श्रावणी उपाकर्म मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ काल दोपहर 1:14 बजे से 3:46 मिनट तक होगा।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र पं. गणेश प्रसाद मिश्रा का कहना है कि इस बार भद्रा नहीं होने के कारण विशेष संयोग भी रक्षा बंधन के दिन बन रहा है। इस बार बहनें शाम 5 बजे तक अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। इस बार 11 घंटे तक राखी बांधने का समय है। राखी की थाली में कुमकुम, हल्दी, चावल, राखी और कुछ पैसे रखे जाते हैं। इसके अलावा कलश में पानी और आरती के लिए ज्योति भी रखी जाती है। इसके साथ ही भाई की पसंदीदा मिठाई भी रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय राखी बांधने से बचें
काशी के ज्योतिषियों की मानें तो 26 अगस्त के दिन शाम 4:30 से शाम 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय अवधि के अलावा किसी भी समय राखी बांधी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed