{"_id":"5b41110e4f1c1bb6248b50b5","slug":"161530990862-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव जीवन के लिए अहम हैं वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव जीवन के लिए अहम हैं वृक्ष
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में जिलाजज नसीर अहमद, डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी सचिंद्र पटेल ने पौधरोपण किया। इसे मानव जीवन के लिए उपयोगी बताया। जिला जज नसीर अहमद ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अहम उपयोगी है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण का संतुलन बेहतर बनाएं। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ हमें उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे खाली जमीनो और अपने निजी जमीनों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से वातावरण हरा भरा और प्रदूषण मुक्त होगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि बारिश में पौधरोपण कर पुण्य के भागी बनें। कहा कि अधिक से अधिक लोग पौधे लगाएं। वन विभाग और प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, प्रभागीयष वनाधिकारी आरएस वाजपेयी, रितेश मिश्रा समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह सुरियावां महुआपुर गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। मलेपुर और महुआपुर के तालाबों पर ढाई हजार पौधे लगाने की बात कही गई। इस मौके पर वन दरोगा ज्ञान प्रकाश सोनकर, राम बहादुर सिंह, अनिल कुमार पांडे, प्रधान पति अमित उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन