{"_id":"5b2561944f1c1bc96b8b6885","slug":"161529176468-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौलापुर। शिक्षा विकास की सबसे प्रमुख सीढ़ी है। किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का अहम योगदान होता है। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने में कंजूसी न बरतें। पैसे के अभाव में कोई बच्चा पढ़ने से वंचित नहीं रहेगा। वह शनिवार को बिंद समाज विकास परिषद की ओर से चकपड़ौना में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में ये बातें ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कहीं।
समारोह में आए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक ने कहा कि उनकी पढ़ाई में कोई दिक्कत आएगी तो वह सहायता को तैयार रहेंगे। कहा कि बिना भेदभाव के हमने समाज का विकास करने का प्रयास किया। ज्ञानपुर के 30 से अधिक गांव कीचड़मुक्त हो गए हैं। बिंद बाहुल्य पांच गांवों को दिसंबर 2018 तक कीचड़मुक्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 400 मेधावियों को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, जिला पंचायत सदस्य दीपिका बिंद ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में राजितराम यादव, सुशील बिंद, पंडित बिंद, जिलाध्यक्ष हजारी लाल केवट, आनंद प्रसाद बिंद, शीतला प्रसाद बिंद, दिनेश कुमार बिंद, जिला पंचायत सदस्य अखिलेंद्र सिंह बघेल, ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय आदि रहे।