{"_id":"5b1063b64f1c1b8a6e8b5a79","slug":"161527800758-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचक्रोशी यात्रियों संग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचक्रोशी यात्रियों संग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पंचक्रोशी यात्रा पूरी करने के बाद पूर्व विधायक अजय राय ने आरोप लगाया है कि सूबे की योगी सरकार तीर्थयात्रियों संग बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। जिस तरह से बाबतपुर से शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को रामेश्वर से कपिलधारा तक पंचक्रोशी मार्ग की तरफ डायवर्ट किया गया है वह बेहद खतरनाक है। रामेश्वर से कपिलधारा के बीच के मार्ग पर प्रशासन की अदूरदर्शिता के चलते भारी वाहनों का जबरदस्त दबाव है।
महामंडल नगर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि 13 जून तक पंचक्रोशी यात्रा चलनी है ऐसे में तत्काल प्रभाव से रामेश्वर से कपिलधारा के बीच भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि योगी सरकार के मंत्री सावन में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वालों की खातिर रेड कार्पेट बिछाने की बात करते हैं, तो क्या ये पंचक्रोशी यात्रा किसी से कमतर है, जो इस पूरे मार्ग को कंक्रीट कार्पेट के रूप में विकसित कर दिया गया है। कहा कि नरिया से करौंदी तक सड़क पर मोरंग व छर्री बिखरी है। नंगे पांव यात्रा करने वाले यात्रियों के पांव छलनी हो जा रहे हैं।
कहा कि भीमचंडी हो या रामेश्वर अथवा कपिल धारा, कहीं भी न शौचालय और पानी का इंतजाम नहीं है। यात्रा के पांचों पड़ाव पर ठहरने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पंचक्रोशी यात्री बस अपनी आस्था के बल पर यात्रा पूरी कर रहे हैं। उन्होंने समूचे पंचक्रोशी मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की।