फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नौकरी का झांसा देकर पशु चिकित्सक ने की धोखाधड़ी0

नौकरी का झांसा देकर पशु चिकित्सक ने की धोखाधड़ी0

Wed, 30 May 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर पशु चिकित्सक ने की धोखाधड़ी0
हरहुआ। पशु चिकित्सालय हरहुआ में तैनात डॉ. मधुर गोपाल निगम और उसके दो सहयोगियोें के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में मंगलवार को बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सिगरा थाना के माधोपुर निवासी आलोक कुमार के प्रार्थना पत्र पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी आलोक के अनुसार उसके पिता विद्यानंद हरहुआ पशु चिकित्सालय में कंपाउंडर हैं। इसी वजह से डॉ. मधुर गोपाल निगम से जान-पहचान हुई। आलोक ने बताया कि डॉ. मधुर गोपाल निगम और उसके सहयोगी पिंटू उर्फ प्रदीप व संदीप कुमार ने इंडियन आयल में नौकरी दिलाने के नाम पर दो वर्ष पूर्व पांच लाख रुपया लिया था। नौकरी न लगने पर चिकित्सक से पैसा वापस मांगा गया तो उसने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डॉ. गोपाल इसी तरह से क्षेत्र के कई अन्य नवयुवकों को भी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। आलोक ने बताया कि पुलिस से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के यहां कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर बड़ागांव ने बताया कि डॉ. मधुर गोपाल निगम सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। सामने आए साक्ष्य और तथ्य के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed