फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘कागजों से निकली’ शहर की पहली मल्टी लेवल पार्किंग 0

‘कागजों से निकली’ शहर की पहली मल्टी लेवल पार्किंग 0

Sat, 14 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
‘कागजों से निकली’ शहर की पहली मल्टी लेवल पार्किंग   0
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत गोदौलिया में शहर की पहली मल्टी लेवल पार्किंग के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। तीन बार हुए टेंडर के बाद अब संबंधित कंपनी को यह अनुमति मिली है। कंपनी 10.56 करोड़ रुपये की लागत से एक साल में बनाकर नगर निगम को सौंप देगी। इसके अलावा भी शहर में चार जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

आने वाले कुछ माह में ही गोदौलिया क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें जहां गोदौलिया से दशाश्वमेध तक वाहन नहीं जाएंगे, वहीं गोदौलिया पर वाहनों की पार्किंग के लिए एक मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण होगा। काशी में जो भी बाहर से पर्यटक या श्रद्घालु आते हैं, वह दशाश्वमेध गोदौलिया क्षेत्र में जरूर जाना चाहता है ऐसे में इस क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहती है। जाम के चलते लोगों को चंद कदम की दूरी तय करने में घंटों समय लग जाता है। उस क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के चलते लोग अपने वाहनों को भी सड़कों के किनारे ही खड़ा करते हैं। ऐसी स्थित में वहां जाम लग जाता है।
विज्ञापन

इस स्थिति से निपटने के लिए गोदौलिया क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना है। इसमें 10 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। इस तीन मंजिला पार्किंग में करीब 300 दो पहिया वाहन के साथ ही आवश्यक सेवा वाहन जैसे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के अलावा कुछ और चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे आने वाले पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। तांगा स्टैंड को तोड़कर बनने वाली इस पार्किंग से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं, गोदौलिया से दशाश्वमेध तक नो व्हीकल जोन बनाने की तैयारी है। रोड एंड जंक्शन कार्य के तहत गोदौलिया से दशाश्वमेध तक वाहनों का आवागमन भी बंद होगा। इसमें लोग पैदल ही घाट तक जा सकेंगे। केवल इमरजेंसी वाहनों और वीर्वीआईपी के लिए ही छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed