फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संसद नहीं चलने देने के विरोध में किया उपवास

संसद नहीं चलने देने के विरोध में किया उपवास

Fri, 13 Apr 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
संसद नहीं चलने देने के विरोध में किया उपवास
ज्ञानपुर। विपक्ष के संसद न चलने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मुखर्जी पार्क में उपवास किया। इस दौरान विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए गए। इस मौके पर मौजूद अन्य भाजपा नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। इसके जरिए जनता में विपक्ष के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि जब भी लोकतंत्र पर संकट आया है, तब तब भारतीय समाज उठ खड़ा हुआ है और लोकतंत्र का गला घोंटने वालों को करारा सबक सिखाया गया है। संसद न चलने देने वाले विपक्षी लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। दोपहर लगभग 12 बजे मुखर्जी पार्क पहुंचे सांसद ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर विपक्ष के कारनामों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित काशी क्षेत्र मंत्री मोहितोपा नारायण ने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य सबका साथ और सबका विकास है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें इस कार्य में तन्मयता से लगी हैं। भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी विपक्षी दल चाहे जितना जोर लगा लें, प्रधानमंत्री के बढ़ते कदम को नहीं रोक पाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, संतोष पांडेय, हीरालाल पासवान, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, शैलेंद्र दुबे, नागेंद्र सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, महेंद्र बिंद, आरडी पाल, सुनील मिश्रा, छत्रपति सिंह, बालदत्त पांडेय, सपना दुबे, अभयराज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रभात श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed