{"_id":"5ac928674f1c1bc4618b628c","slug":"161523132519-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का आरोपी डॉक्टर हत्थे चढ़ा, मैनेजर ने किया सरेंडर 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप का आरोपी डॉक्टर हत्थे चढ़ा, मैनेजर ने किया सरेंडर 0
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती से गैंगरेप के आरोपी इंडो-थाई विमानन कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस को चकमा देते हुए अदालत में समर्पण कर दिया। सीजेएम जनार्दन प्रसाद यादव की अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी डॉ. आशुतोष अस्थाना को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि देर रात तक इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई थी। एयरपोर्ट पर चिकित्सा सेवा के लिए तैनात रहे डॉ. आशुतोष को पुलिस रविवार को न्यायालय में पेश कर सकती है।
एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती को बीते 27 मार्च को होटल रेडिसन में बुलाकर उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में डॉ. आशुतोष अस्थाना, सत्येंद्र सिंह और ट्रेवेल एजेंट आबिद समेत चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। आबिद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, घर छोड़कर भागे सत्येंद्र और डॉ. आशुतोष ने समर्पण के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। चौथे आरोपी को पुलिस अब तक चिह्नित नहीं कर पाई है। समर्पण से पहले गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमों ने शुक्रवार की देर रात तक छापेमारी की। कचहरी परिसर के आसपास भी पुलिस मुस्तैद की गई थी लेकिन दौलतपुर (कैंट) की कमलानगर कॉलोनी निवासी सत्येंद्र पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट पहुंच गया और अपने अधिवक्ता अशोक सिंह प्रिंस के जरिए अदालत में समर्पण कर दिया। उधर, डॉ. आशुतोष अस्थाना की गिरफ्तारी के लिए कैंट पुलिस ने गोरखपुर से वाराणसी के बीच शुक्रवार की देर रात कई ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो एक रिश्तेदार के घर से डॉ. आशुतोष को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी। चर्चा है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा रविवार को किया जा सकता है।