{"_id":"5abfe3b94f1c1bf4618b4c0b","slug":"161522525113-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगी आग, फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लगी आग, फसल राख
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। क्षेत्र के कलनुआ गांव में शनिवार को विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार को आई तेज आंधी से जगह-जगह तार झूलने लगे हैं। रात भर बिजली गुल रही। शनिवार की दोपहर एक बजे बिजली आते ही शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।
आग लगने से चार किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। मगर चार बीघे फसल को जलने नहीं बचा सके। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नही पंच पाई। पवन कुमार, देवी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रबली पांडेय की फसल जल जाने इनके घर में कोहराम मच गया है। हल्का लेखपाल रमापति सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसी तरह कोइरौना थाना छेत्र के जंगीगंज रेलवे स्टेशन के बगीची में महुंआ बीनने के लिए पत्ते जलाने के लिए लगाई आग से बाग के कई पेड़ जल गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।