फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विश्वनाथ मंदिर के विकास के लिए बाहर से बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ00

विश्वनाथ मंदिर के विकास के लिए बाहर से बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ00

Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर के विकास के लिए बाहर से बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ00
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के विकास के लिए बाहर से कई विषयों के विशेषज्ञ बुुलाए जाएंगे। ये सभी विशेषज्ञ पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट मंदिर को विश्वस्तरीय बनाने में अपनी-अपनी राय देंगे। इसमें वे सबसे पहले आकर मंदिर को हर पहलू से जांच करेंगे। जांच के बाद ये अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद इस रिपोर्ट पर आंकलन करके विकास कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर को विश्वस्तरीय मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें आस-पास के सभी मकानों को खरीदकर उन्हें तोड़कर हटाया जा रहा है। इससे पूरे परिसर में काफी जगह हो गई है। पीएम और सीएम दोनों लोेग विश्वनाथ मंदिर को सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित कर श्रद्घालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना चाह रहे हैं। पीएम के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अब बाहर से हर विषय जैसे, पुरातत्व, आर्किटेक्ट, इंजीनियर और इतिहासकारों को बुलाने की तैयारी चल रही है। इसमें पुरातत्व विभाग जहां मंदिरों की जांच करके अपना रिपोर्ट सौपेंगे, वहीं आर्किटेक्ट मंदिर परिसर की डिजाइन करेंगे। इतिहासकार मंदिर और शहर के बारे में अपनी जानकारी प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद ही मंदिर क्षेत्र की विकास योजना पर कार्य हो सकेगा। वीडीए सचिव विशाल सिंह ने बताया कि पीएम को जो प्रजेंटेशन दिखाया गया, उसको देखने के बाद उन्होंने यह सलाह दी है। इस सलाह के बाद ही इसपर काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। मंदिर क्षेत्र में मिली प्रतिमाओं की जांच भी कराई जाएगी। इसके बाद उनको इस आधार पर स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed