{"_id":"5a78bd074f1c1ba5268b8832","slug":"161517862151-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में गड़बड़ी, ठेकेदार पर ठोंका एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में गड़बड़ी, ठेकेदार पर ठोंका एक लाख का जुर्माना
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में चल रहे विकास कार्यों पर कड़ी नजर के बाद भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता से घालमेल थम नहीं रहा है। सोमवार को नेवादा के केदार नगर कॉलोनी में बिना गिट्टी डाले ही जलनिकासी के लिए पाइप बिछाई जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने काम रोकने के साथ ही ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना ठोंक दिया है।
नगर निगम के सामान्य विभाग की ओर से नेवादा के केदार नगर कॉलोनी में 29 लाख रुपये की लागत से गली का चौका, नाली और जलनिकासी का काम श्रीराम इंटरप्राइजेज को दिया गया है। चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में शिकायत मिल रही थी। नगर आयुक्त के निर्देश पर मौके पर जांच पड़ताल की गई तो पाया गया कि बिना गिट्टी डाले ही जमीन खोदकर जलनिकासी की पाइप बिछाई जा रही थी। गड़बड़ी पाए जाने पर नगर निगम ने काम रोक दिया है। साथ ही एक लाख का जुर्माना ठोंक दिया है। जुर्माने की राशि मिलने और मानक के अनुसार काम करने का शपथ पत्र देने के बाद ही आगे काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।