{"_id":"5a67912d4f1c1b77268b5fc5","slug":"161516736813-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं ने खेल में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं ने खेल में दिखाया दमखम
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। औराई विकास खंड के ककराही खेल मैदान पर आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अभिनंदन गीत गीत और मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिलाधिकारी ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में ज्ञानपुर, भदोही, डीघ, औराई, सुरियावां के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने भाग लिया। कई खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। इस दौरान बालिकाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, माधोरामपुर के पूर्व प्रधान सतीश पाठक, मनोज उपाध्याय, लालजी, घनश्याम यादव, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, समरजीत यादव, गोपीगंज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सुधारानी, राम प्रकाश शुक्ला, शिप्रा, पूजा, जयश्री मालवीय, समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और बालिकाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन बीएल पाल ने किया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। प्रतियोगिता का समापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम सिंह वर्मा करेंगे।