{"_id":"5a2d9c894f1c1bd9798c1e9c","slug":"161512938633-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल निपुणता से हर हाथ को मिलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल निपुणता से हर हाथ को मिलेगा काम
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराजीलाइन (वाराणसी)। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कौशल निपुणता से ही हर हाथ को काम मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री की कौशल विकास योजना परवान चढ़ने लगी है। उनकी सोच है कि एक हुनरमंद भारत का निर्माण तभी होगा जब कौशल विकास की परिकल्पना को साकार होगी ओर हर हाथ हुनरमंद होगा। रविवार को जक्खिनी गांव में पंकज मेमोरियल की ओर से आयोजित मेला शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब स्वस्थ रहेगा तभी उसका हुनर उसके काम के लायक होगा। बताया कि सर सुंदरलाल चिकित्सालय, बीएचयू व अन्य संस्थाओं की तरफ से जक्खिनी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर लोगों को दवा दी जा रही है। डिजिटल इंडिया की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक डिजिटल हो रहा है। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, नील रतन पटेल, बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, सीएमओ डॉ. बीबी सिंह, पंकज फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।