{"_id":"5a1f1c1b4f1c1bd9798bfcbd","slug":"161511988251-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों के डर से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नगवा इलाके में रहने वाली आर्य महिला पीजी कॉलेज की एक छात्रा ने शोहदों के डर से पढ़ाई छोड़ दी है। छात्रा के पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बुधवार को लंका थाने पहुंचकर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
नगवा क्षेत्र स्थित ससुराल में रहकर विवाहिता आर्य महिला पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि घर से कॉलेज जाते समय रास्ते में बाइक सवार चार युवक आए दिन उससे छेड़खानी करते हैं। बुधवार को भी वह कॉलेज जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान एक बार फिर चारों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। शोहदों से डरी छात्रा वापस घर लौट आई और पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस बारे में थानाध्यक्ष लंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।