{"_id":"5a0b51ea4f1c1b86698bb8ba","slug":"161510691306-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की टक्कर में पिता की मौत, बेटा घायल
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के मनियारीपुर गांव स्थित पुलिया के पास मंगलवार को तेज गति से आ रही मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार किसान लालजी पटेल (55) और उनका बेटा उमेश पटेल (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही लालजी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मनियारीपुर गांव में सत्तनपुर-खरगूपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिवारीजन मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे के बाद पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने में सफल हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मनियारीपुर गांव निवासी लालजी पटेल अपने बेटे उमेश के साथ साइकिल से गेहूं बीज और यूरिया लेने हाथी बाजार गए थे। वापसी के दौरान घर से लगभग कुछ दूर स्थित पुलिया पर पिता-पुत्र पहुंचे थे कि सामने से आ रही मैजिक दोनों को जोरदार टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मैजिक छोड़कर चालक और खलासी भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप था कि मैजिक को चालक की बजाय खलासी चला रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। ग्रामीण दोनों को मौके पर लाकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाए हुए थे। सूचना पाकर पहुंची जंसा पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेते हुए दोनों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।