फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘बाबुल मोरा नइहर छूटो जाए...’

‘बाबुल मोरा नइहर छूटो जाए...’

Fri, 27 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
‘बाबुल मोरा नइहर छूटो जाए...’
वाराणसी। बनारस घराने की ठुमरी की मल्लिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी का साथ अंत तक सुरों से नहीं छूटा। अर्थी सजी तो उनके आंगन में ठुमरी की बंदिश गूंजने लगी। वाजिद अली शाह रचित उनकी प्रिय ठुमरी- ‘बाबुल मोरा नइहर छूटो जाए...’ के बोल पर अर्थी को कंधा दिया गया। शवयात्रा निकलने तक ठुमरी की कशिश उनके साथ-साथ चलती रही।
विज्ञापन

अंतिम विदाई बेला में भी अप्पा जी की संगीत साधना सुरों के जरिए फलित हुई। अर्थी सजते ही पद्मश्री मलिनी अवस्थी और सुनंदा शर्मा ने ठुमरी की बंदिश पर आलाप लेना शुरू किया। राग मिश्र भैरवी में -बाबुल मोरा नइहर छूटो जाए.. की मालिनी ने अवतारणा की। साथ दिया सुनंदा ने। अप्पा जी के साथ हारमोनियम पर अंत तक संगत करते रहे पं. धर्मनाथ मिश्र ने अंतरा गाकर ठुमरी के सुरमयी अंदाज को और गाढ़ा बना दिया। उस वक्त हर किसी के आंखों में अप्पा जी की विदाई के आंसू छलक रहे थे लेकिन सुरों की लड़ियां थीं कि टूटने का नाम नहीं ले रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed