फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गिट्टी-बालू के दामों में कमी, घर बनाना सस्ता

गिट्टी-बालू के दामों में कमी, घर बनाना सस्ता

Mon, 09 Oct 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
गिट्टी-बालू के दामों में कमी, घर बनाना सस्ता
वाराणसी। दीपावली से पहले गिट्टी, बालू और ईंट के दामों में आई गिरावट से घर बनाना सस्ता हो गया है। दो-तीन दिन से गिट्टी और बालू के दाम 30 से 35 फीसदी तक कम हो गए हैं। इससे निर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के यहां रौनक लौटने लगी है। आम लोग हों या रियल इस्टेट कारोबारी, इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। हालांकि मांग के अनुरूप मंडियों में गिट्टी-बालू की उपलब्धता न होने की परेशानी है।
विज्ञापन

मई-जून से गिट्टी-बालू के दाम में आए उछाल ने निर्माण कार्यों की रफ्तार सुस्त कर दी। कीमतों में जबरदस्त उछाल के साथ ही गिट्टी-बालू की पर्याप्त उपलब्धता न होने की दोहरी मार निर्माण सेक्टर पर पड़ी। गिट्टी-बालू की पर्याप्त उपलब्धता न होने के पीछे एनजीटी की ओर से सोनभद्र सहित कुछ जिलाें में पर्यावरण को पहुुंच रहे नुकसान के मद्देनजर खनन पर रोक लगाए जाने से सफेद बालू का खनन भी रुका है। दूसरे राज्यों से गिट्टी-बालू मंगानेे के कारण दाम लगभग दोगुने तक पहुंच गए थे। घाटे के डर से सरकारी और निजी क्षेत्र के कई ठेकेदारों ने काम रोक दिया। जहां काम जारी रहे, वहां गति धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

अब बाहर से आवक बढ़ने और प्रदेश में छोटी अवधि के ठेके शुरू होने के बाद गिट्टी-बालू के दाम में दो दिन में ही जबरदस्त गिरावट आई है। रियल इस्टेट कारोबारी अनुज डिडवानिया और अनिल सिंह का कहना है कि निर्माण सामग्रियों की कीमतों में आई गिरावट यदि स्थायी तौर पर बनी रही तो दीपावली के बाद से निर्माण कार्य अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed