{"_id":"59baed474f1c1b38688b4909","slug":"161505422663-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सहित 10 कैंटोनमेंट बोर्ड को ओडीएफ प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सहित 10 कैंटोनमेंट बोर्ड को ओडीएफ प्रमाणपत्र
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वच्छता अभियान के तहत ओडीएफ घोषित हुए वाराणसी समेत 10 कैंटोनमेंट बोर्ड को गुरुवार को यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रमाणपत्र दिया और उनके प्रयासों की सराहना की। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में हुए समारोह में जिन कैंटोनमेंट बोर्ड को ओडीएफ सर्टिफिकेट दिया गया, उनमें मध्य कमान लखनऊ के अंतर्गत वाराणसी के अलावा बरेली, दानापुर, देहरादून, जबलपुर, लैंडोर, लैंड्सडाउन, मथुरा, मेरठ, रानीखेत छावनी परिषद शामिल हैं। प्रमाणपत्र लेने के लिए इन छावनी परिषदों के अधिकारी, पदाधिकारी और सदस्य आए हुए थे।
इससे पहले सुबह करीब 10:28 बजे रक्षा मंत्री जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो मिलिट्री बैंड से उनका स्वागत हुआ। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रिंसिपल डायरेक्टर सेंट्रल (मध्य कमान) दीपा बाजवा के स्वागत संबोधन के बाद महानिदेशक रक्षा संपदा यज्ञेश्वर शर्मा ने कैंटोनमेंट में स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने छावनी परिषदों में स्वच्छता के प्रयासों को सराहा। इन प्रयासों को और रफ्तार देने पर बल दिया। कहा कि स्वच्छता अभियान से बच्चों को भी जोड़ें। बताया कि इस अभियान के लिए 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दो दिन बाद वह नार्दन कमॉन एरिया कसौली में आठ और ओडीएफ कैंटोनमेंट बोड को सर्टिफिकेट देंगी। मध्य कमान में 25 कैंटोनमेंट बोर्ड में से अब तक 14 ओडीएफ हो चुके हैं। रक्षा मंत्री ने महामना मालवीय और बीएचयू के प्रति अपनी गहरी आस्था जताई। कहा कि यहां आकर वह अभिभूत हैं और इस पवित्र स्थल को नमन करती हैं।