{"_id":"595ea43e4f1c1b66388b467e","slug":"161499374654-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : बीएड की पूल काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : बीएड की पूल काउंसलिंग आज से
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से संचालित बीएड में दाखिले के लिए पूल काउंसलिंग आज से शुरू हो रही है। पूल काउंसलिंग के तहत प्रथम चरण की काउंसलिंग में शामिल होने से जो अभ्यर्थी छूट गए थे और किन्हीं वजहों से दाखिला नहीं ले पाए थे, उन्हें शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। शुक्रवार को 3,50,001 से 3,66,000 तक के सामान्य रैंक वाले नए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल पहली रैंक से 1,30,000 रैंक तक वाले भी शामिल हो सकते हैं, जो दाखिले से वंचित रह गए थे।
बीएड काउंसलिंग के समन्वयक प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि पूल काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये पंजीकरण शुल्क और 51,250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट महाविद्यालय शुल्क के तौर पर लाना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति/जनजाति के ऐसे अभ्यर्थी जिन्हेें आय के प्रमाण पत्र का लाभ मिलना सुनिश्चित है, वह 500 रुपये और महाविद्यालय अग्रिम शुल्क 5000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा। डिमांड ड्राफ्ट फाइनेंस ऑफिसर, लखनऊ यूनिवर्सिटी के नाम देय होगा। डिमांड ड्राफ्ट काउंसलिंग सेंटर पर जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी काउंसलिंग में प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। यही नहीं पूल कालंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अगर आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लेता है तो उस स्थिति में शुल्क वापस नहीं होगा।
10 जुलाई तक बढ़ाई गई शुल्क भुगतान की तिथि
वाराणसी। बीएड के प्रथम चरण में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के लिए पांच दिन का समय और दिया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई से बढ़ाकर दस जुलाई कर दी गई है। प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी के अनुसार जो अभ्यर्थी अब तक फीस नहीं जमा कर सके हैं वे दस जुलाई को शाम पांच बजे तक नेट बैंकिंग के जरिये फीस जमा कर सकते हैं।