फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीएम बनने के बाद योगी का काशी में दूसरा दौरा

सीएम बनने के बाद योगी का काशी में दूसरा दौरा

Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
सीएम बनने के बाद योगी का काशी में दूसरा दौरा
वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दूसरी बार वाराणसी दौरे पर होंगे। इस दौरान वह विकास योजनाओं को परखने के साथ ही वह भ्रमण के दौरान शहर का हाल भी जानेंगे। सर्किट हाउस से वह सड़क मार्ग से कैंट स्टेशन होते हुए जगतपुर इंटर कालेज और ककहरिया जाएंगे। 26 मई को वह अपने पिछले दौरे में वह सर्किट हाउस से ही वापस चले गए थे। रास्ते में ही चौकाघाट, लहरतारा फ्लाईओवर निर्माण का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रोटोकाल के मुताबिक सीएम रविवार को दिन में 10:55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे। वहां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वह 2:15 बजे सीधे जगतपुर इंटर कॉलेज में अपना दल (एस) की ओर आयोजित जन स्वाभिमान रैली में शामिल होंगे। यहां से सीएम 3:35 बजे ककरहिया गांव पहुंचेंगे। गांव के निरीक्षण के बाद 4:10 बजे लहुराबीर स्थित आईएमए जाएंगे और डॉक्टरों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 4:35 बजे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए गणेश बाग हॉल पहुंचेंगे। शाम 6:15 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के साथ आएंगे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
वाराणसी। सूबे के ऊर्जा विभाग के मंत्री श्रीकांत शर्मा रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी आएंगे और सभी कार्यक्रमों में वह सीएम के साथ रहेंगे। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री, बाल विकास,राजस्व एवं वित्त (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल जगतपुर इंटर कालेज में आयोजित अपना दल एस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी भी रैली में शामिल होंगे। मंत्री अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान मछली शहर के सांसद रामचरित्र निषाद, सभी विधायक एवं एमएलसी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed