फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   16-day certificate course on health in Ayurveda will be conducted at BHU.

Varanasi News: बीएचयू में 16 दिन चलेगा आयुर्वेद में स्वास्थ्य पर सर्टिफिकेट कोर्स

Thu, 29 Jan 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
16-day certificate course on health in Ayurveda will be conducted at BHU.
बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र की ओर से आयुर्वेद में स्वास्थ्य विषय पर अल्पकालिक सर्टिफिकेट कोर्स आयुर्वेद फॉर होलिस्टिक हेल्थ की शुरूआत की जा रही है। 3 से 18 फरवरी तक चलने वाले इस कोर्स में प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग ले सकते हैं। इसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों से लेकर व्यावहारिक जीवन के अनुप्रयोग शामिल हैं। इसमें शामिल होने के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। भारत अध्ययन केंद्र की ओर से अलग-अलग विषयों पर सर्टिफिकेट कोर्स चलाया जाता है। आयुर्वेद फॉर होलिस्टिक हेल्थ कोर्स के साथ ही कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इसमें आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, पंचकर्म, रोग निवारण एवं स्वास्थ्य संवर्धन, स्त्री स्वास्थ्य समेत कई विषयों पर विशेष सत्र होंगे। पाठ्यक्रम के बारे में डॉ. गीता योगेश भट्ट ने बताया। सोमवार से शनिवार तक दोपहर 2 से 4 बजे तक हाइब्रिड मोड में कार्यक्रम चलेगा। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed