फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   16 complaints, including one involving a fake yellow card, were received during the 'Sambhav' public hearing

Varanasi News: संभव की जनसुनवाई में फर्जी यलो कार्ड समेत आईं 16 शिकायतें

Wed, 12 Aug 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
16 complaints, including one involving a fake yellow card, were received during the 'Sambhav' public hearing
केशवपुरा की प्रेमलता कुमारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से कहा कि फर्जी यलो कार्ड की जांच कराई जाए। इस पर नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि जांच कर उचित कार्रवाई होगी। मंगलवार को नगर निगम में संभव की जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने 16 शिकायतें सुनीं और सभी शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिया। जनसुनवाई के दौरान तुलसीपुर की सरोज सिंह ने मकान कर, भेलूपुर के साहिल ने अतिक्रमण, सुसुवाहीं के सुरेंद्र कुमार पांडेय ने सड़क निर्माण, लखनऊ के मोहम्मद कामिल ने पेंटिंग बिलों के भुगतान, राजघाट के तस्नीम अंजुम ने नौकरी पर रखने की शिकायत की। भुल्लनपुर की चांदनी नीरज ने ठेकेदार की ओर से समय से वेतन न देने, हिरामनपुर के के अखिलेश सिंह ने सड़क निर्माण, बजरडीहा के कृष्ण कुमार गुप्ता ने स्ट्रीट लाइट, भुल्लनपुर के राजेंद्र कुमार ने सड़क निर्माण, नक्खीघाट के मिंटू राजभर ने लाइट से जुड़ा शिकायती पत्र दिया। कालभैरव के शिवजी महाराज ने अतिक्रमण, इंदिरा नगर कॉलोनी के चंदन श्रीवास्तव ने सीवर समस्या, शिवपुर के गुंजन कुमार गुप्ता ने अतिक्रमण, रामनगर के कन्हैया गुप्ता ने अवैध कब्जा, गोविंद नगर कॉलोनी के आशीष कुमार ने सफाई व स्ट्रीट लाइट की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed