{"_id":"5d0a9c518ebc3e4dbd77450a","slug":"15609764513-varanasi-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के पहले सप्ताह से बीएचयू में काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के पहले सप्ताह से बीएचयू में काउंसिलिंग
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए जुलाई के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग की तैयारी चल रही है। इस बार अधिकांश संकायों की काउंसिलिंग विज्ञान संगोष्ठी संकुल से ही कराई जाएगी। इसके पीछे द्वितीय, तृतीय वर्ष की कक्षाओं के संचालन में व्यवधान न पड़ना उद्देश्य है।
विश्वविद्यालय में 120 से अधिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 14 से 24 मई तक प्रवेश परीक्षाएं कराई र्गइं। अब अधिकांश पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक कटआफ भी जारी हो जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जुलाई के दूसरे सप्ताह से काउंसिलिंग शुरू कराई जा सकती है। परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि काउंसिलिंग संबंधी विभागीय तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश की तैयारी शुरू
विश्वविद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश विद्यालयों ने मई में ग्रीष्मावकाश से पहले कक्षा छह से नौ तक प्रवेश ले लिया है। अब 11वीं में दाखिले होने हैं, जिसकी तैयारी चल रही है। इन सबके बीच कक्षा 6 से 9 के प्रवेश में छूटे विद्यार्थियों के लिए भी 10 जुलाई तक प्रवेश का मौका है। उधर, सेंट्रल हिंदू ब्वायज, गर्ल्स स्कूल में कक्षा छह, नौ और ग्यारहवीं में दाखिले के लिए 22 जून से काउंसिलिंग कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि 10 जुलाई तक छूटे छात्रों सहित सभी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।