{"_id":"5d0a9c4e8ebc3e568439e7c7","slug":"15609764488135-100-varanasi-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक 135 का, 100 लीटर भी नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक 135 का, 100 लीटर भी नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी मानकों के अनुसार हर व्यक्ति को कम से कम 135 लीटर पानी मिलना चाहिए, लेकिन काशीवासियों को 100 लीटर पानी भी नहीं मिल पा रहा है। शहर को कम से कम 350 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन आपूर्ति करीब 250 एमएलडी ही हो पा रही है। यानी हर दिन 100 एमएलडी आपूर्ति कम होती है।
शहर की आबादी बढ़कर 25 लाख हो चुकी है, लेकिन उस अनुपात में संसाधन ही विकसित नहीं किए गए। जो बढ़ाए भी गए वह अभी शुरू ही नहीं हो पाए हैं। लिहाजा लोगों की जरूरत पूरी करने में जलकल विभाग असफल हो रहा है। जिन हिस्सों में नलकूपों के जरिए पानी की आपूर्ति होती है, वहां भूगर्भीय जल स्तर खिसकने से हालात बदतर हो गए हैं। इसी कारण ज्यादातर हैंडपंप भी सूखे पड़े हैं। लिहाजा जल निगम गंगा, नलकूप और मिनी नलकूपों के सहारे 250 एमएलडी पानी ही सप्लाई कर पा रहा है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा है समस्या
चौकाघाट, शिवपुरवा, पांडेयपुर नई बस्ती, तेलियाबाग, कोनिया, काजीपुरा, बजरडीहा, सरैया, खोजवां, किरहिया, आदमपुर, अकथा, नवाबगंज, संकुलधारा, कमलगढ़हा, सरायनंदन, शुकुलपुरा, चौक, मणिकर्णिका नाटी इमली, ईश्वरगंगी, शिवाला, भेलूपुर, विनायका, कमच्छा, गौरीगंज, विजयानगरम, पक्का महाल क्षेत्र और आदमपुर में पानी की समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन
अधिकांश नलकूप खराब
शहर में 148 बड़े नलकूप हैं। जलस्तर नीचे जाने से दो दर्जन से अधिक बडे़ नलकूपों ने पानी देना बंद कर दिया है। वहीं 15 मिनी नलकूपों ने पानी देना छोड़ दिया है। शहर के 600 हैंडपंप सूख चुके हैं। इससे शहर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।