{"_id":"5d04001d8ebc3e6b5c2d38f9","slug":"15605432507-varanasi-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम के अतिक्रमण और पॉलिथीन के विरुद्ध चल रहे अभियान के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती चालान काटे जा रहे हैं और पैसे की वसूली की जा रही है। हालांकि निगम के अधिकारियों ने वसूली से इंकार किया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।
शुक्रवार को इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। कार्रवाई से नाराज व्यापारी भड़क उठे और सड़क पर उतर आए। उनका कहना था कि चालान काटन के बाद पैसे की मांग की जा रही है। व्यापारियों ने इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर जाम कर दिया। इसके कारण मलदहिया, कैंट रेलवे स्टेशन और मलदहिया मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं टीम ने छापेमारी के दौरान चंदुआ सट्टी, इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर पांच लोगों का चालान किया और 5700 रुपये जुर्माना वसूला। कोतवाली जोन के गोविंदपुरा में श्रीराम मार्केट में नारायण पैकेजिंग की दुकान पर छापेमारी के दौरान 2.5 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ा गया और दुकानदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वरुणापार जोन में अभियान के दौरान 28 लोगों से 18700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।