{"_id":"5d02b43abdec226daf68ff3d","slug":"156045828717-varanasi-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक से लौटने के साथ ही गुरुवार को डीएम ने ताबड़तोड़ बैठकें और निरीक्षण किया। सीएम के यहां से मिलने निर्देशों के क्रम में डीएम ने मातहतों को चेताया कि काम में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मधुमखियां गांव का निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम ने राइफल क्लब में पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक की। कहा कि बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल न देने को कड़ाई से लागू कराने को कहा। लोगों को अनिवार्य रुप से पालन कराने हेतु पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ ही पुलिस विभाग को निर्देश दिए
डीएम ने कहा कि प्रत्येक पेट्रोल पंपों पर पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग साफ -सुथरा शौचालय व उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था के साथ.साथ आरओ का ठंडा पानी भी हो। पेट्रोल पम्प मालिकों से गौशाला के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सरकार ने निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने का बीड़ा उठाया है इस कार्य में वे भी पशुओं के लिए सहयोग करें। स्कूलों में भी आदेश जारी निर्देश दिया कि छात्रों को बिना हेलमेट स्कूल में प्रवेश न दिया जाए। पॉलिथीन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने, इसका कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के दृष्टिगत उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा।