फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खराब मौसम के चलते वाराणसी डायवर्ट हुए विमान

खराब मौसम के चलते वाराणसी डायवर्ट हुए विमान

Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते वाराणसी डायवर्ट हुए विमान
बाबतपुर। दिल्ली में खराब मौसम का विमान संचालन पर व्यापक असर पड़ा। पटना से दिल्ली जा रहा विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। साथ ही यहां से नई दिल्ली जाने वाले विमानों को बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही रोके रखा गया। दोपहर में गोरखपुर में मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान को भी बाबतपुर हवाईअड्डे पर भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम दिल्ली में अचानक मौसम खराब हो गया। इसके चलते पटना से दिल्ली के लिए जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई508 दिल्ली के करीब पहुंचने के बाद डायवर्ट कर वाराणसी भेजना पड़ा। मौसम सही होने पर इसे दिल्ली भेजा गया। वहीं, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी 2420 को वाराणसी एयरपोर्ट पर रात 10 बजे तक रोके रखा गया। उधर, दिल्ली से गोरखपुर पहुंचा स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 8475 मौसम खराब होने के कारण लैंड नहीं हो सका। इसे डायवर्ट कर बाबतपुर लाया गया। मौसम ठीक होने पर इसे गोरखपुर भेजा गया। वहीं, एयर इंडिया के विमान से जेद्दा से वाया मुंबई लखनऊ आ रहे 21 यात्रियों को भी वाराणसी लाया गया और यहां से बस उन्हें लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed