फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुष्कर्म के आरोपी सांसद के करीबी मुकदमा वापस करने का बना रहे दबाव

दुष्कर्म के आरोपी सांसद के करीबी मुकदमा वापस करने का बना रहे दबाव

Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी सांसद के करीबी मुकदमा वापस करने का बना रहे दबाव
वाराणसी। दुष्कर्म के आरोपी घोसी सांसद अतुल राय के करीबी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए अतुल पर मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने बुधवार को मुख्यमंत्री और डीजीपी के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही पीड़िता ने मुकदमे के अहम गवाह और अपने परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

बलिया जिला निवासी यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीती एक मई को लंका थाने में अतुल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार, उसे और प्रकरण के गवाह को अतुल राय के करीबी पैसे का लालच देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बात न मानने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि आखिरकार कब तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मदद करेंगे। पीड़िता के अनुसार, उसे डर है कि उसके और गवाह के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसी वजह से न तो वह अपने घर जा रही है और न आगे की पढ़ाई के बारे में सोच पा रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed