फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिटी के लिए पूर्वांचल की खबरें0

सिटी के लिए पूर्वांचल की खबरें0

Wed, 12 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिटी के लिए पूर्वांचल की खबरें0
पेज वन से लें
विज्ञापन


पूर्वांचल में नहाते समय डूबने से पांच की मौत

पूर्वांचल में आंधी-बारिश, पेड़ गिरने से तीन की मौत

सोनभद्र: दो एडीओ पंचायत और सचिव निलंबित

मिर्जापुर: त्रिवेणी एक्सप्रेस के एसी कोच में शार्ट सर्किंट से आगम

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
- साल 2006 में कचहरी परिसर से हुआ था फरार
- गाजियाबाद में नाम बदलकर बनाया था ठिकाना
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज गोंड़ को सिधारी पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2006 में पुलिस को चकमा देकर कचहरी परिसर से फरार होने के बाद से वह गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था। उसके पास से लूट की बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ।
एसपी सिटी/प्रभारी एसपी कमलेश बहादुर के मुताबिक सूरज गोंड़ पुत्र श्यामप्यारे मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने के सुरहूरपुर गांव का निवासी है। उस पर आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चोरी और गैगेस्टर के मामले में जेल में बंद सूरज को 18 अगस्त 2006 को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान आरक्षी रामकेवल को चकमा देकरवह कचहरी परिसर से फरार हो गया था। इस मामले में आरक्षी का चालान कर दिया गया। इसके बाद उसने अपना ठिकाना गाजियाबाद में बना लिया था। वहां वह दिनेश के नाम से रह रहा था। यही नहीं 2016 में उसने दूसरी शादी भी कर ली। उधर, उसकी गिरफ्तारी न होने पर डीआईजी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह और स्वाट टीम ने सठियांव बाजार के पास से सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


जौनपुर में शरारती तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की मूर्ति
प्रधान को नई मूर्ति लगवाने के लिए दिए गए 10 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कोठारी गांव में मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। बुधवार को जानकारी होने पर दलित समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराई मगर ग्रामीण नई मूर्ति लगाने की मांग पर अड़े रहे। उसके बाद नई मूर्ति मंगवाने के लिए ग्राम प्रधान को 10 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठारी गांव में मड़ियाहूं मार्ग से दशरथपुर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगी है। मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने मूर्ति की उंगली तोड़ दी। इसकी जानकारी अगले दिन होने पर दलित समुदाय के लोग सड़क जाम करने की तैयारी करने लगे। जानकारी पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश, सीओ विजय कुमार सिंह पहुंचे। आक्रोशित दलित समुदाय के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। एसडीएम ने मूर्ति की मरम्मत करवाई। लेकिन लोग नई मूर्ति लगवाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने ग्राम प्रधान संजय यादव को 10 हजार रुपये नई मूर्ति लगवाने के लिए दिए।
---

मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों किशोर पकड़े
एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम आदिवासी परिवार की आठ साल की मासूम के साथ दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया।
मासूम बच्ची मंगलवार शाम गांव के बाहर नाले पर नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम की स्थिति बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। तब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब दस बजे परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सकों ने रेप की पुष्टि की। एसपी अभिजीत रंजन ने रात में ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बना दी। बुधवार को एसपी ने पीड़ित के गांव का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जिला अस्पताल के सीएचएमओ आरपी पटेल के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवा दिया गया है, उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

---
गर्मी से प्रदेश में बढ़ी बिजली की मांग
अनपरा (सोनभद्र)। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार की शाम प्रदेश में बिजली की मांग 21 हजार मेगावाट को पार कर गई। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश के सभी विद्युत गृहों को पूर्ण क्षमता से चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोड डिस्पैच के अधिकारी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादन निगम की अनपरा, हरदुआगंज, ओबरा, परीछा की सभी इकाईयों से 3473 मेगावाट का विद्यतु उत्पादन किया जा रहा था।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed