फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजकीय बाल गृह के कर्मचारी को हटाया, निलंबन की संस्तुति

राजकीय बाल गृह के कर्मचारी को हटाया, निलंबन की संस्तुति

Wed, 12 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बाल गृह के कर्मचारी को हटाया, निलंबन की संस्तुति
वाराणसी। राजकीय बालगृह रामनगर में मंदबुद्धि बच्चों से टायलेट साफ कराने की शिकायत की जांच के बाद वहां तैनात कर्मचारी को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम से संबद्ध कर दिया गया है और निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है। सेवा प्रदाता कंपनी के अनुसेवक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

रामनगर के राजकीय बालगृह की शिकायत सामने आने के बाद जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जिला प्रोेबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी को जांच का निर्देश दिया। सोमवार की रात जांच को पहुंचे जिला प्रोबेशन अधिकारी को बच्चों को बताया कि अनिल राय नामक कर्मचारी गाली-गलौज करता है और वाहन व टायलेट साफ करवाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने वहां तैनात कर्मचारी अनिल राय को वहां से हटा दिया। इसके साथ ही सेवा प्रदाता कंपनी के अनुसेवक आशीष की सेवा समाप्त कर दी गई है। यहां बता दें कि यहां नियुक्त कर्मचारी अनिल राय ने ही टायलेट साफ करने का वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में 14 साल जेल में रहा राय
जिलाधिकारी ने निदेशक महिला कल्याण को भेजे पत्र में बताया कि राजकीय बाल गृह के केयर टेकर अनिल कुमार राय आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और हत्या के आरोप में 14 साल जेल में बंद था। रिहाई के बाद विभाग से बहाली होकर 2016 में राजकीय बाल गृह रामनगर में तैनात किया गया था। उसी समय से सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों के साथ गुटबंदी करता था। उन्होंने अनिल कुमार राय को राजकीय वृद्ध एवं अशक्त गृह (महिला) से संबद्ध किया है और निलंबन व अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed