फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सट्टे का कर्ज चुकाने के लिए रची छह लाख लूटे जाने की कहानी

सट्टे का कर्ज चुकाने के लिए रची छह लाख लूटे जाने की कहानी

Tue, 11 Jun 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सट्टे का कर्ज चुकाने के लिए रची छह लाख लूटे जाने की कहानी
वाराणसी। नक्खीघाट पुल के समीप सोमवार को शराब कारोबारी महेश जायसवाल के ममेरे भाई आर्यन के आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक कर छह लाख रुपये लूटने की घटना का तीन घंटे में पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। पुलिस के अनुसार आईपीएल के सट्टे और फुफेरे भाई का कर्ज चुकाने के लिए आर्यन ने लूट की झूठी कहानी रची थी। आर्यन ने छह लाख रुपये अपने दोस्त मनीष को दे दिए हैं। महेश जायसवाल की तहरीर पर जैतपुरा थाने में आर्यन और मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आर्यन पुलिस हिरासत में है और उसके दोस्त मनीष की तलाश पुलिस की चार टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन

आर्यन ने वारदात की सूचना सौ नंबर पर 11:30 बजे के लगभग दी थी। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और सड़क किनारे लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इस पर आर्यन का मेडिकल मुआयना कराया गया। मेडिकल में आर्यन के चेहरे और कपड़े पर लाल मिर्च पाउडर के अंश भी नहीं मिले। इसके बाद आर्यन से तीन घंटे तक पूछताछ की गई तो वह टूट गया। करीब तीन बजे उसने बताया कि रुपये उसके पहड़िया निवासी दोस्त मनीष के पास हैं। आईपीएल की सट्टेबाजी और फुफेरे भाई का कर्ज उतारने के लिए उसने लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आर्यन के दोस्त के घर पर छापेमारी की तो वह रुपये के साथ गायब था, लेकिन झोला वहीं से बरामद हो गया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया। आर्यन के बताए गए रूट के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ में आर्यन ने स्वीकारा है कि रुपये उसके दोस्त के पास हैं। जल्द ही रुपये बरामद कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह गढ़ी कहानी
पहड़िया क्षेत्र की शंकरपुरम कॉलोनी के रहने वाले आर्यन जायसवाल के अनुसार, वह महेश की फर्म का काम डेढ़ साल से देखता है। उसे छह लाख रुपये बैक में जमा करने के लिए महेश ने दिए थे। वह बाइक से चौकाघाट होते हुए पहड़िया की ओर जा रहा था। नक्खीघाट पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेेक कर रोका और आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक कर रुपये से भरा झोला छीन लिया। इसके बाद वह सारनाथ की ओर भाग निकले। आंख धोकर वह सामान्य हुआ तो सौ नंबर पर कॉल की। सूचना पाकर मौके पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के साथ एसएसपी पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो घटनास्थल बताया गया, वहां पंचर और चाय-पान की दुकानें हैं। दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि आर्यन काफी देर से वहां खड़ा था। लूट जैसी कोई घटना उन्होंने नहीं देखी और न किसी का शोर सुना। यहीं से पुलिस को आर्यन पर शक हुआ। इसके बाद आने-जाने के मार्ग की जानकारी लेकर पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि सारंग तालाब तक आर्यन की पीठ पर झोला था और इसके बाद झोले का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed