{"_id":"5cfd6b6bbdec2207680ed34f","slug":"15601119715-varanasi-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानगंज पानी टंकी से प्रदूषित जलापूर्ति सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानगंज पानी टंकी से प्रदूषित जलापूर्ति सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। स्थानीय जल निगम की टंकी से बदबूदार पानी की सप्लाई सैकड़ों परिवार को की जा रही है, जिससे लोग पानी पीने के बजाय उससे कपड़े की धुलाई कर रहे हैं। कुछ घरों में लोग पानी उबालकर पी रहे हैं। पानी की सप्लाई पिछले कई दिनों से बदबूदार होने से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का मानना है कि ऐसे ही पानी की सप्लाई होती रही तो सारे लोग बीमार पड़ जाएंगे।
चोलापुर के दानगंज में लगी पानी टंकी से दानगंज बाजार के कपीसा तराव के सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। भीषण गर्मी में इन दिनों बदबूदार पानी आने से लोग नाराज हैं। इस बारे में शिकायत पानी टंकी पर तैनात कर्मचारियों से बार-बार की जा रही है लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। रविवार को फिर दर्जनों ग्रामीण पानी टंकी पर पहुंचे और नाराजगी जाहिर की है। कर्मचारियों ने बताया कि पानी की टंकी में पिछले 6 माह से दवा नहीं डाली जा रही है। इस बारे में जल निगम के जेई दीपक पांडेय ने बताया कि बदबूदार पानी आपूर्ति की समस्या को संज्ञान में लेते हुए उसे ठीक कराया जाएगा। बताया कि टंकी की सफाई पहले कराई गई थी कुछ दिन पहले गंदा पानी आने से उसे ठीक कराया गया था, कहीं पाइप में लीकेज होने की वजह से पानी बदबूदार हो सकता है उसे ठीक कराने के लिए सोमवार को कर्मचारियों को भेजा जाएगा।