फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   460 करोड़ की लागत से बनेगा काशी विश्वनाथ धाम

460 करोड़ की लागत से बनेगा काशी विश्वनाथ धाम

Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
460 करोड़ की लागत से बनेगा काशी विश्वनाथ धाम
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का फाइनल डीपीआर तैयार हो गया है। बाबा दरबार से गंगा तट तक श्रद्धालु सुविधाओं से युक्त इस खास मार्ग का फाइनल डीपीआर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद को सौंप दिया गया। इसके साथ ही कार्यदायी एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर तकनीकी परीक्षण भी शुरू कर दिया है। धाम का निर्माण 460 करोड़ की लागत से होगा। आठ मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने धाम का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण 5.3 लाख वर्ग फीट में किया जाएगा। फाइनल डीपीआर को 12 जून को प्रस्तावित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक में रखा जाएगा। न्यास में इसे पारित कर शासन को भेज दिया जाएगा, ताकि कैबिनेट में पारित करने के साथ बजट जारी किया जा सके। कॉरीडोर में फि लहाल ग्राउंड वर्क चल रहा है। 15 जुलाई को स्टोन वर्क के लिए टेंडर किया जाएगा। धाम का निर्माण डेढ़ साल में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। काशी विश्वनाथ धाम में मंदिर परिसर के अलावा सांस्कृतिक केंद्र, म्यूजियम, गेस्ट हाउस, वाराणसी गैलरी, स्प्रीचुअल बुक स्टोर सहित यात्रियों की सुविधाओं के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed