फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इसी माह शुरू होगी पेपरलेस आर्थिक गणना

इसी माह शुरू होगी पेपरलेस आर्थिक गणना

Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
इसी माह शुरू होगी पेपरलेस आर्थिक गणना
वाराणसी। देश के आर्थिक ढांचे के मूल्यांकन के लिए हर छह वर्ष पर होने वाली आर्थिक गणना इस माह से पूरे देश में शुरू होगी। 7जी आर्थिक गणना पूरे तरीके से पेपरलेस होगी। इस बार गणना सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) के माध्यम से होगी। इसके लिए हर सेंटर पर पांच प्रगणकों की नियुक्ति होगी। शुक्रवार को कमिश्नरी में पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला हुई। इसमें स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश मिश्र ने गणना से जुड़े बिंदुओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

एनएसएसओ के आरएन सिंह ने किन किन क्षेत्रों में गणना करनी है, इसके बारे में बताया। सीएससी के जिला प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि प्रगणक घर घर जाकर परिवार, संचालित उद्यम, आर्थिक गतिविधियों का पता करेंगे। जो सूचनाएं आएंगी वे पूरी तरह से गोपनीय होंगी। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व एनएसएसओ ने गणना के तकनीकी पहलुओं को समझाया। पहली बार यह गणना पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने सीएससी को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर पर्यवेक्षकों के साथ प्रगणकों को लगाया गया है। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सतीश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रसन्न पांडेय, बीके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed