फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी विद्यापीठ: प्रवेश में आरक्षण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

काशी विद्यापीठ: प्रवेश में आरक्षण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ: प्रवेश में आरक्षण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश में आरक्षण का लाभ लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा से संबंधित पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. साहब लाल मौर्य की ओर से मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक जून को कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रवेश में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया जा चुका है। अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे स्नातक, स्नातकोत्तर में करीब 500 सीटें भी बढ़ेंगी। यह फैसला संबद्ध महाविद्यालयों में भी लागू रहेगा, लेकिन व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीएड, एमसीए, लॉ, एमबीए और मेडिकल पर यह निर्णय लागू नहीं होगा। आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वालों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए छात्रों को तहसीलदार द्वारा जारी परिवार की आय और संपत्ति का प्रमाण पत्र देना होगा। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed