फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बॉडी बिल्डर की हत्या में वांछित पिता-पुत्र सहित पांच गिरफ्तार

बॉडी बिल्डर की हत्या में वांछित पिता-पुत्र सहित पांच गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर की हत्या में वांछित पिता-पुत्र सहित पांच गिरफ्तार
रोहनिया। हत्या सहित अन्य आरोपों में पांच साल से वांछित मूड़ादेव निवासी झूरी साव, उसके बेटे जितेंद्र मोदनवाल, कुरहुआ के किशन गुप्ता और माधवपुर की संध्या गुप्ता उर्फ मेंहदी व शांति देवी को पुलिस ने मंगलवार को रोहनिया से गिरफ्तार किया। पांचों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। प्रकरण में चार आरोपियों की पुलिस को अभी भी तलाश है।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र की कचौड़ी गली निवासी बॉडी बिल्डर ऋषि कुमार गुप्ता की 15 सितंबर 2014 को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर ऋषि के भाई श्रवण कुमार गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर अदालत के आदेश से नौ लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। श्रवण का आरोप था कि ऋषि के नाम से खरीदी गई चल और अचल संपत्तियों पर कब्जा करने की नीयत से भूमाफिया और उनसे जुड़े पुरुष-महिलाओं ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था। इसके बाद ऋषि को नशीली दवाएं और जहर दे-देकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मौत होने पर भूमाफिया और उनके करीबी लोगों ने श्रवण से कई कागजात पर दस्तखत करा कर जबरन ऋषि का अंतिम संस्कार करा दिया था। अदालत के आदेश से मुकदमा दर्ज कर तत्कालीन रोहनिया थानाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कोई आरोप नहीं पाया और अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर दी। श्रवण ने पुलिस की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई तो अदालत ने दोबारा विवेचना का आदेश दिया। इस संबंध में रोहनिया इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि विवेचना में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में वांछित अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed