फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विरोध के चलते नहीं हो सका रिंगरोड फेज -2 के लिए सीमांकन

विरोध के चलते नहीं हो सका रिंगरोड फेज -2 के लिए सीमांकन

Sun, 02 Jun 2019 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
विरोध के चलते नहीं हो सका रिंगरोड फेज -2 के लिए सीमांकन
चिरईगांव। चिरईगांव ब्लाक के पास बरियासनपुर गांव में शनिवार को रिंगरोड फेज -2 के लिए सीमांकन करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को किसानों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे ही राजस्व विभाग व राष्ट्रीय राज मार्ग (एनएचएआई) की टीम रिंग रोड फेज -2 का सीमांकन करने पहुंची थी। टीम के पहुंचने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में बरियासनपुर, सीवों, बराई गांव के किसान मौके पर पहुंच गए और सीमांकन कार्य का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि जिलाधिकारी कार्यालय में लगभग एक वर्ष पहले दाखिल की गई आपत्ति (आर्विटेशन) का निस्तारण होने तक सीमांकन का कार्य नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर महेंद्र श्रीवास्तव ने किसानों को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। लिहाजा सीमांकन का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका। इस दौरान चोलापुर, चौबेपुर, सारनाथ थाने की फोर्स भी मौजूद रही। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में बाल किशुन पटेल, देवराज पटेल, कपिल देव सिंह, शीतला सिंह, सुभाष पटेल, श्रीप्रकाश, मेवा पहलवान, शीला, सुदामा, गुलाबी, मंजू, शकुंतला, ऊषा, रेखा, धन्नो देवी आदि सैकड़ों महिला-पुरुष किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed