{"_id":"5ceef50abdec2207292570ee","slug":"155916421820-varanasi-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड किनारे अतिक्रमण पर चला वीडीए का हथौड़ा, कई भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड किनारे अतिक्रमण पर चला वीडीए का हथौड़ा, कई भवन सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रिंग रोड किनारे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान कई भवनों को सील कर दिया गया। इस दौरान वीडीए टीम में लिपिक तक को पूरे दस्तावेज के साथ शामिल किया गया, ताकि बिना देरी कार्रवाई हो सके।
वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर संयुक्त सचिव परमानंद यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मोर्चा संभाला और रिंग रोड पर कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। टीम को एक भवन ढहाने के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा। जेसीबी और टीम के लोगों पर पत्थरबाजी का प्रयास भी हुआ, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। कार्रवाई के दौरान शिवपुर, सिकरौल व सारनाथ वार्ड के अवर अभियंता भी मौजूद रहे।
संयुक्त सचिव ने बताया कि वीडीए टीम ने एक निमार्णाधीन भवन ढहाया, जबकि अवैध रूप से बन रहे चार भवनों को सील किया। रिंग रोड के किनारे ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण पर छह लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई में इसलिए भी तेजी आई है, क्योंकि 250 हेक्टेयर एरिया में वीडीए को टाउनशिप बसानी है। कार्रवाई के दौरान ज्वाइंट प्रवर्तन टीम में जेई रामचंद्र, एके सिंह, प्रमोद तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
दशाश्वमेध वार्ड के सिद्धगिरी बाग में अवर अभियंता धन्नीराम ने चंपा देवी का मकान सील कराया। चेतगंज वार्ड के शिवपुरवां में जोनल अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता रामबली मिश्रा ने भवन सील कराया। भेलूपुर वार्ड के खोजवां में अवर अभियंता वीके सिंह ने मो. जमाल अख्तर के निर्माण को सील किया।