फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में 300 काशीवासी आमंत्रित

पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में 300 काशीवासी आमंत्रित

Thu, 30 May 2019 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में 300 काशीवासी आमंत्रित
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल मेहमानों में सबसे अधिक संख्या काशीवासियों की होगी। यहां 300 लोगों को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बुधवार को भाजपा के पदाधिकारी और चुनाव प्रस्तावकों सहित अन्य लोग समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के लोगों को नई दिल्ली भेजने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को दी गई थी। उन्होंने शिवगंगा और मंडुवाडीह एक्सप्रेस के जरिए सभी को वहां भेजा है। इसके अलावा काशी के 100 विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें चिकित्सक, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। जिला उपाध्यक्ष जयनाथ शर्मा के नेतृत्व में भी टीम रवाना हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी पार्टी पदाधिकारियों सहित विशिष्ट लोगों को बुलाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम के चुनाव प्रस्तावकों को मंगलवार को आमंत्रण दिया गया था। उनके दिल्ली जाने की व्यवस्था कराई गई है। महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा और डॉ. आरके ओझा सहित अन्य लोग भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed